फरार चल रहे स्थाई वारण्टी रामगोविन्द रावत को पुलिस ने किया गिरफ्तार - Shivpuri


सागर शर्मा शिवपुरी - शिवपुरी जिले के अन्तर्गत आने वाले थाना बैराड पुलिस द्वारा माननीय जे.एम.एफ.सी पोहरी के प्र.क्र. 27/2021 फरार चल रहे स्थाई वारण्टी रामगोविन्द रावत को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।

पुलिस अधीक्षक अमन सिह राठौड के निर्देशन में एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एंव एसडीओपी शिवपुरी संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन मे स्थाई वारण्ट तामीली कराने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके दौरान थाना प्रभारी बैराड रविशंकर कौशल के द्वारा मान. जे.एम.एफ.सी पोहरी के प्र.क्र. 27/2021 धारा 138 एन.आइ.ए के फरार स्थाई वारण्टी रामगोविन्द रावत पुत्र लोहरे रावत उम्र 60 साल नि. भदेरा बैराड को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 

सराहनीय कार्यवाही : निरी रविशंकर कौशल, स.उ.नि. हरिओम पाण्डे, आर. 875 ज्ञान सिह, आर. 1058 राजेन्द्र, आर. 817 रविन्द्र धाकड, म.आर. 1072 नेहा शुक्ला की विशेष भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म