गुप्त नवरात्रि गुरुवार से आरंभ: साधना, सिद्धि और मां शक्ति की उपासना का पावन काल शुरू - Navratra


शिवपुरी -  26 जून 2025 गुरुवार से आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है यह नौ दिवसीय विशेष साधना पर्व 4 जुलाई 2025 तक चलेगा आमतौर पर जहां चैत्र और शारदीय नवरात्रि सार्वजनिक रूप से मनाई जाती हैं, वहीं गुप्त नवरात्रि को साधकों द्वारा गोपनीय रूप से देवी की आराधना और तांत्रिक साधनाओं के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है।

आज प्रातः 5:25 से 6:58 बजे तक घटस्थापना (कलश स्थापना) का शुभ मुहूर्त रहा। इसके अलावा, अभिजीत मुहूर्त (11:56 से 12:52) भी कलश स्थापना के लिए श्रेष्ठ माना गया। इस अवधि में साधक विशेष रूप से दस महाविद्याओं या मां दुर्गा के गुप्त स्वरूपों की साधना करते हैं।

गुप्त नवरात्रि के दौरान विशेष रूप से मंत्र सिद्धि, तांत्रिक अनुष्ठान, और आध्यात्मिक उन्नति की प्रक्रिया अपनाई जाती है। यही कारण है कि यह पर्व तंत्र शास्त्र और गूढ़ विद्याओं में आस्था रखने वालों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।

धार्मिक मान्यता है कि इस दौरान की गई साधना शीघ्र फलदायी होती है और साधक को मानसिक, भौतिक व आत्मिक शक्ति प्रदान करती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म